जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आज कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने चकाई विधानसभा के महेश्वरी मंडल में मंडल अध्यक्ष नरेश गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि चकाई विधानसभा में 60 हजार और प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी को पूरे मनोयोग से लगना होगा, तभी हम अपने निर्धारित आंकड़ें तक पहुंच सकेंगे।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संतु यादव , विधानसभा प्रभारी कंचन देवी, जिला मंत्री सह विधानसभा संयोजक मनोज पोद्दार,चकाई मंडल महामंत्री दीपक शर्मा, चकाई किसान मोर्चा अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव, राजबिहारी शुक्ला, महेश्वरी मंडल महामंत्री राजमणि सिंह, उपाध्यक्ष गणेश सिंह, धापो पाण्डेय, दीनबंधु सिंह, कैलाश सिंह, कामू सिंह, लाठो पाण्डेय, लालमणि सिंह किष्टु सिंह, भैरो पाण्डेय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

