जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड के केशोफरका पंचायत क्षेत्र में आवास योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।मुखिया, उपमुखिया , पंचायत समिति सदस्य सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने आवास सहायक के कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है।ग्राम पंचायत के मुखिया गणेश तुरी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि आवास सहायक विकास कुमार सिंह मनमाने तरीके से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को दरकिनार कर अपात्र लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके अलावा, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता की कमी है, जिससे ग्रामीणों में भारी असंतोष है। इतना ही नहीं वह किसी जनप्रतिनिधि से बात तक नहीं करते हैं। मुखिया गणेश तूरी, पंचायत समिति सदस्य गिरिजा देवी, रामनरेश सिंह, उपमुखिया निशिकांत कुमार, वार्ड सदस्य अनीता देवी, कमरुद्दीन अंसारी, मनजीत कुमार सिंह, ओंकार पासवान, रेखा देवी, सावित्री देवी ने इस मामले में जिलाधिकारी को आवेदन देकर हस्तक्षेप की मांग की है और आवास सहायक को तत्काल हटाने की अपील की है।

