जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनो ईकाई
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन पर्व के तहत सोनो, महेश्वरी और नवगठित बटिया मंडल के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। अजय कुमार मंडल को सोनो, दशरथ यादव को महेश्वरी और परशुराम कुमार को बटिया मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। तीनों नवनियुक्त अध्यक्षों ने भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह और सोनो मंडल के पूर्व अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह का आभार जताया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम करेंगे। भाजपा युवा मोर्चा सोनो मंडल अध्यक्ष मनजीत सिंह, पंचायतीराज प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंद्रदेव कुशवाहा, यमुना ठाकुर, प्रदीप मंडल, राजीव राज, ललन वर्णवाल, सुरेंद्र यादव, रविशंकर यादव, दशरथ मंडल, रंजीत प्रकाश और पिंटू सिंह समेत कई कार्यकर्ताओं ने तीनों को बधाई दी।

