जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनो सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री सह स्थानीय विधायक सुमित कुमार सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि मातृ-पितृ पूजन हमारी गौरवशाली परंपरा है। आधुनिक जीवनशैली में पाश्चात्य संस्कृति हावी हो रही है। हम अपने माता-पिता, दादा-दादी और नाना-नानी से दूर होते जा रहे हैं। माता-पिता की सेवा ही सच्ची सेवा है। इनकी सेवा से ईश्वर की असीम अनुकंपा प्राप्त होती है।उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता माता-पिता के आशीर्वाद से ही मिलती है। माता-पिता का स्नेह न मिले तो व्यक्ति अमीर होते हुए भी सबसे गरीब होता है। भारतीय संस्कृति हमें माता-पिता की सेवा की शिक्षा देती है। सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रम बच्चों में संस्कार निर्माण में सहायक होते हैं। हमारी संस्कृति की विशेषता यही है कि हम अपने बुजुर्गों को भगवान के रूप में मानते हैं।उन्होंने विद्यालय को एक कंप्यूटर और एक प्रिंटर देने की घोषणा भी की। इससे पहले उनके आगमन पर बच्चियों ने तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य निर्दोष कुमार सिंह, विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, सह सचिव मनोज सिंह, कोषाध्यक्ष संजय सिंह व सदस्य कामदेव सिंह ने उन्हें बुके, पगड़ी और चादर भेंट कर सम्मानित किया।मंत्री ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों ने अपने माता-पिता और मंत्री की आरती उतारकर पूजा की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सुशील कुमार पांडेय, पंचानंद सिंह, प्रभु राम, विनय सिंह, लाल मोहन वर्णवाल, अनिल सिंह, प्रवीण सिंह, सुंदर लाल सिंह, कैलाश सिंह, चंद्रशेखर सिंह, संजीव दूबे, मुस्ताक सहित कई अभिभावक मौजूद थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg?w=640)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=640%2C163)
You must log in to post a comment.