जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के खैरा थाना क्षेत्र में वांछित नक्सली जयराम मुर्मू को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। जयराम मुर्मू चकाई के चिहरा थाना क्षेत्र के माधूपुर गांव का रहने वाला है। उस पर खैरा थाना में दो केस दर्ज हैं। पहला केस कांड संख्या 168/13, जो 20 सितंबर 2013 को दर्ज हुआ था। इसमें धारा 147, 148, 149, 427, 436, 120(बी), 121 भादवि और 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के साथ 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22 यूएपीए एक्ट की धाराएं लगी हैं। दूसरा केस कांड संख्या 169/13, जो 20 सितंबर 2013 को दर्ज हुआ था। इसमें धारा 147, 148, 149, 353, 326, 307, 302 भादवि और 27 आर्म्स एक्ट के साथ 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22 यूएपीए एक्ट की धाराएं लगी हैं। वह लंबे समय से फरार था।एसएसबी के खुफिया विभाग को सूचना मिली थी कि जयराम मुर्मू सिमराढाब जंगल से कहूआ जंगल की ओर घूम रहा है। इस सूचना पर एसएसबी की 16वीं वाहिनी के कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद कंपनी कमांडर मुकेश चूंडवाल के नेतृत्व में एसएसबी और चरका पत्थर पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान कहूआ गांव के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। पूछताछ में उसने अपना नाम जयराम मुर्मू बताया। इसके बाद टीम ने उसे हिरासत में लेकर चरका पत्थर कैंप लाया। वहां पूछताछ के बाद उसे खैरा थाना पुलिस को सौंप दिया गया।


You must log in to post a comment.