जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 फरवरी को भागलपुर में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक रक्सा औरैया स्थित भाजपा कार्यालय में हुई। इसमें सोनो प्रखंड के तीनों मंडल—सोनो, महेश्वरी और बटिया के मंडल अध्यक्षों के साथ बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता सोनो मंडल अध्यक्ष अजय कुमार मंडल ने की। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के बाद बैठक शुरू हुई। मुख्य अतिथि और कार्यक्रम प्रभारी संदीप सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पीएम मोदी के कार्यक्रम में सोनो प्रखंड से ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचे, इसके लिए सभी जुट जाएं। खासकर किसानों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किश्त जारी की जाएगी। साथ ही कई जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास भी होगा। बैठक में महेश्वरी मंडल अध्यक्ष दशरथ यादव, बटिया मंडल अध्यक्ष परशुराम कुमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष त्रिवेणी यादव, अशोक दास, प्रमोद मंडल, अजीत कुमार, आलोक कुमार, द्वारिका राय, दशरथ मंडल, लूटन राय, रामचंद्र मंडल, प्रेम कुमार मंडल, राधे यादव, सुरेंद्र यादव, गुलाब सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


You must log in to post a comment.