सोनो(जमुई):- तेज रफ्तार अनियंत्रित  ई रिक्शा  दुर्घटनाग्रस्त  दो घायल रेफर


जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट





जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आज सोमवार को चरकापत्थर थाना क्षेत्र के कुहिला में एक तेज रफ्तार ई रिक्शा अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर किया गया है। बताया जाता है कि चरकापत्थर से सोनो जा रही एक तेज रफ्तार ई रिक्शा कुहिला के  समीप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार हीराटांड़ निवासी अशोक कुमार दास की पत्नी बेबी कुमारी व टहकार निवासी पंकज कुमार घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया है।

Related posts