जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड परिसर में अंचल कार्यालय की ओर से आज बुधवार को होली मिलन समारोह हुआ। शिव शंकर खेलत फाग गोरा संग लिए, रंग बरसे भीगे चुनरवाली, रंग रसिया जैसे पारंपरिक होली गीतों पर लोग झूमे। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी।
अंचलाधिकारी सुमित कुमार आशीष की अगुवाई में हुए इस आयोजन में लोगों ने खूब आनंद लिया। उन्होंने कहा कि होली भाईचारे का त्योहार है। भेदभाव भूलकर इसे मिलकर मनाएं। मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि होली रंग और सद्भावना का पर्व है। हमें भी अपने जीवन में शांति, प्रेम और सद्भावना का संदेश देना चाहिए। उन्होंने प्रखंडवासियों से अपील की कि होली को शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी उपेंद्र कुमार वर्मा, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष जमादार सिंह, पूर्व मुखिया ललित नारायण सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अयोध्या मंडल, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, सरपंच मिट्ठू यादव, सरपंच प्रतिनिधि मिथिलेश पांडेय, ललन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


You must log in to post a comment.