जागीजोर गांव में किसान पंचायत में कृषि नीति पर चर्चा




सोनो से सरोज कुमार दुबे


सोनो(जमुई):- जिले के लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के किसान प्रकोष्ठ की ओर से जागीजोर गांव में किसान पंचायत और कृषि नीति पर विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने की।बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के जिलाध्यक्ष जीवन सिंह मौजूद रहे।जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए पंचायत स्तर पर किसान पंचायत आयोजित की जा रही हैं। यह कार्यक्रम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर बिहार के सभी जिलों में हो रहा है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के प्रयास से बरनार जलाशय योजना की स्वीकृति मिली है जो क्षेत्र के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में झाझा बटिया के 20 किलोमीटर के नए रेल प्रोजेक्ट पर भी चर्चा हुई। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह चकाई विधानसभा क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। लोजपा (रा) के वरिष्ठ नेता मनोज यादव ने किसानों के बिजली बिल को माफ करने की मांग की। मीडिया प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि किसानों को भी पेंशन योजना का लाभ मिलना चाहिए।किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि किसानों के विकास के लिए पार्टी लगातार प्रयासरत रहेगी। मौके पर निवास यादव, वासुदेव यादव, बालकरण सिंह, विपिन कुमार राय, शिवराम राय,कारू अंसारी, गिरिश सिंह,जयप्रकाश सिंह, प्रदीप सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related posts