सोनो(जमुई):-कुख्यात नक्सली तारकेश्वर राय चरकापत्थर के बाबा पहाड़ से गिरफ्तार

जमुई से सरोज कुमार दुबे


बांका व मुंगेर पुलिस को थी गिरफ्तार नक्सली की तलाश



. सोनो(जमुई):- जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चरकापत्थर थाना क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल और स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली।एसएसबी व चरकापत्थर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वांछित नक्सली तारकेश्वर राय उर्फ सिताबी राय उर्फ तारो राय उर्फ फूलो राय को मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया। बांका व मुंगेर जिले की पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।चरकापत्थर थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चरकापत्थर थानाक्षेत्र के चिल्काखांड गढ़टांड का तारकेश्वर राय उर्फ तारो राय उर्फ सिताबी राय उर्फ फूलों राय, मंगलवार रात अपने गांव से करीब दो किलोमीटर दूर बाबा पहाड़ के पास किसी व्यक्ति से मिलने आने वाला है।सूचना के बाद 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया के निर्देश पर एसएसबी कैंप सी समवाय चरकापत्थर और पुलिस अधीक्षक जमुई को सूचित किया गया। चरकापत्थर थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह और एसएसबी समवाय प्रभारी अभिनव तोमर के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाई गई और तत्काल बाबा पहाड़ के लिए रवाना हुई। इलाके की घेराबंदी कर निगरानी शुरू की गई।उक्त स्थान पर रात नौ बजे के करीब संदिग्ध गतिविधि दिखी। टीम ने मौके पर ही तारकेश्वर राय को पकड़ लिया। पूछताछ और पहचान के बाद पुष्टि हुई कि वह वही वांछित नक्सली है। वह मुंगेर और बांका पुलिस को कई सालों से वांछित था।गिरफ्तार नक्सली पर मुंगेर जिले के खड़गपुर थाना में कांड संख्या 184/12 सहित आर्म्स एक्ट व बांका जिले कई संगीन मामला दर्ज है।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के विरुद्ध बांका अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय ने कुर्की जब्ती का आदेश भी जारी किया था। इसके अलावा अन्य थानों में भी उस पर कई संगीन मामले दर्ज हैं जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Related posts