सोनो(जमुई):- विजनलाइफ मानव अधिकार फाउंडेशन महिलाओं के हक के लिए बनी समिति, सुनीता बनीं उपाध्यक्ष





  जमुई से सरोज कुमार दुबे



सोनो(जमुई):-
विजनलाइफ मानव अधिकार फाउंडेशन ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में नई पहल की है। संस्था की महिला समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिला प्रभारी सीएस नीतीश कुमार ने बताया कि यह कदम महिलाओं के व्यक्तित्व विकास और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए उठाया गया है।जिला प्रवक्ता संजय कुमार पांडेय ने कहा कि घरेलू महिलाओं को समाज की रूढ़िवादी सोच से बाहर निकालने और पुरुषसत्तात्मक व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने के लिए यह समिति बनाई जा रही है। संस्था के बैनर तले हुए कार्यक्रम में महिला समिति के जिला उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) पद पर सर्वसम्मति से सुनीता कुमारी वर्णवाल को चुना गया।सुनीता कुमारी ने पद ग्रहण के बाद कहा कि वे संगठन को मजबूत करेंगी। उन्होंने जिले की अन्य कर्मठ महिलाओं से संगठन से जुड़ने और अपने व्यक्तित्व को निखारने का आह्वान किया।मौके पर विकास कुमार, अमित कुमार, अमित राज, धीरज वर्मा, दिलीप कुमार वर्णवाल और दीपांशु वर्णवाल मौजूद रहे।

Related posts