सोनो से सरोज कुमार दुबे
सोनो(जमुई):-
बीआरसी सभागार में शनिवार को शिक्षा सेवकों ने शोक सभा कर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले बेंजामिन हेंब्रम को श्रद्धांजलि दी। सभा की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव नीतेश्वर आजाद ने की। संचालन जिलाध्यक्ष प्रकाश दास ने किया। बड़ी संख्या में शिक्षा सेवक मौजूद रहे। सभी ने बेंजामिन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।शिक्षा सेवकों ने अपने एक दिन का मानदेय 700 रुपए मृतक के परिवार को देने की घोषणा की। यह सहायता आर्थिक सहयोग के रूप में दी जाएगी। बेंजामिन हेंब्रम की मौत 12 मई को डुमरी के पास सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान रांची में हुई थी। वे नवीन प्राथमिक विद्यालय नैनी पत्थर में कार्यरत थे। मूल रूप से चरकापत्थर के मरियम पहाड़ी के निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।बेंजामिन की असामयिक मौत से प्रखंड और जिले के शिक्षा सेवकों में शोक की लहर है। शोक सभा में आशीष कुमार, विकास रविदास, जोनस मरांडी, संतोष दास, साहेब रविदास, संजय रजक, छोटेलाल दास, बिनोद कुमार दास, चंद्रशेखर रजक, राजेश रजक, सरयू भुइयां, वासुदेव रजक, मनोज चौधरी, महेश मुर्मू, संजय रविदास, मनोज मरांडी, जीतलाल हंसदा, सरोफिना मुर्मू, लता कुमारी, विलियम्स टुडू, संजय कुमार मांझी, बिनोद हंसदा सहित कई शिक्षा सेवक मौजूद रहे।

