सोनो (जमुई ):-भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान के सम्मान में सोनो में निकली तिरंगा यात्रा




  जमुई से सरोज कुमार दुबे

सोनो (जमुई):-भारतीय सेना के शौर्य को नमन करते हुए शुक्रवार को सोनो में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा नेता संदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में यह यात्रा दुर्गा मंदिर परिसर से शुरू हुई। यात्रा प्रखंड मुख्यालय होते हुए पैनवाजन रोड स्थित संत जेवियर्स हाई स्कूल के प्रांगण में समाप्त हुई।यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्कूली बच्चे शामिल हुए। दो सौ मीटर लंबे तिरंगे को थामे कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। पूरे रास्ते भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से माहौल गूंजता रहा।कार्यक्रम के समापन पर संदीप सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना की वीरता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सेना ने आतंकी ठिकानों, ड्रोन और मिसाइल हमलों को नाकाम कर

पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया।इस मौके पर भाजपा सोनो मंडल अध्यक्ष अजय कुमार मंडल, बटिया मंडल अध्यक्ष परशुराम कुशवाहा, महेश्वरी मंडल अध्यक्ष दशरथ यादव, सोनो मंडल महामंत्री मनजीत कुमार सिंह, अशोक दास, उपाध्यक्ष त्रिवेणी यादव, बटिया मंडल महामंत्री सुरेन्द्र यादव, महेश्वरी मंडल महामंत्री चंदन पांडेय, रंजीत साह, सोनो युवा मोर्चा मंत्री लव कुमार, बूथ अध्यक्ष मनोज पंडित, गुलाब सिंह, मुकेश मंडल, सुनील मंडल, प्रभु मंडल, आनंद कुमार, बालाजी, जयप्रकाश सिन्हा, राजकुमार सिंह सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्कूली बच्चे मौजूद रहे।तिरंगा यात्रा में संत जेवियर्स स्कूल के परिमल वर्णवाल और उनके सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

Related posts