जमुई से सरोज कुमार दुबे
सोनो (जमुई):- जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत
छुछुनरिया पंचायत के छाताकरम गांव में मंगलवार को एक दुकान में आग लग गई। आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी। हादसे में एक युवक झुलस गया। युवक की पहचान छाताकरम निवासी माधो राय के पुत्र सियाराम राय के रूप में हुई है। उसकी उम्र 34 साल है। सियाराम अपने घर में ही किराने की दुकान चलाता है। वहीं डीजे की मरम्मत का भी काम करता है।मंगलवार को वह डीजे का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ। दुकान में आग लग गई। सियाराम आग की चपेट में आ गया। वह झुलस गया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस को सूचना दी गई। घायल सियाराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया।

