गया: छात्र विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका सिंह राजपूत ने अपने आवास से पत्रकार वार्ता करते हुए कहा की छात्र विकास संगठन की सदस्यता अभियान जनवरी से चालू की जाएंगी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि छात्र विकास संगठन के द्वारा उत्तर प्रदेश व बिहार के लगभग सभी जनपदों मे सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और दोनों राज्यों में प्रदेश स्तरीय,जिला, ब्लाक,नगर,वार्ड स्तरीय, टीम का गठन किया जाएगा। संगठन के द्वारा 10 जनवरी को राहत सामग्री का विवरण जनपद मुजफ्फरपुर और गया में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा किया जाएगा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि उत्तर प्रदेश में संगठन की जिम्मेदारी गोरखपुर जनपद के भटहट निवासी संजीव कुमार जायसवाल को दी गई है।

