जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सर्वोदय आश्रम में आज चकाई के पूर्व विधायक स्वर्गीय फाल्गुनी प्रसाद यादव की पुण्य तिथि को लेकर एक सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया बताते चलें कि पूर्व विधायक फाल्गुनी प्रसाद यादव की सातवीं पुण्यतिथि दिनांक 21 जनवरी 2022 को चकाई स्थित पीपीवाई कालेज में मनाई जाएगी। इसको लेकर बुधवार को स्थानीय सर्वोदय आश्रम में पूर्व जिप प्रतिनिधि पूर्वी भाग बलराम प्रसाद मंडल की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित राजद नेता विजय शंकर यादव ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि चकाई स्थित पीपी वाई कॉलेज में 21 जनवरी को पूर्व विधायक की सातवीं पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में आप अपने नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो। उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक क्षेत्र के लोगों में राजनीतिक चेतना जगाने का काम किया था। दलितों शोषितों को न्याय मिले, इसके लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहे थे। क्षेत्र के विकास में वे आजीवन प्रयासरत रहे। मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष रियासत हसन,प्रदीप वर्णवाल आदि ने कहा कि क्षेत्र के विकास में पूर्व विधायक के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। संसाधनविहीन रहते हुए भी उन्होंने चंद्रशेखर सिंह,श्री कृष्ण सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। क्षेत्र की जनता हमेशा उनकी ऋणी रहेगी। मौके पर लालीलेवार मुखिया प्रतिनिधि रोहित यादव, रामचरित्र मंडल,जानकी यादव,राजकुमार यादव,कार्तिक यादव,सेवक यादव,महेश दास, ,मनोज यादव,गंगा यादव,मेघन यादव सहित काफी संख्या में विभिन्न दलों के लोग उपस्थित थे।