थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने ली स्वच्छ और निष्पक्ष मतदान की शपथ

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट

जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आज सोनो थाना में मतदाता दिवस मनाया गया जिसके तहत राष्ट्रीय मतदाता दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रति चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए, क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भविष्य की नींव रखता है, यह बातें मंगलवार को 12वीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने कही। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का हर वर्ष आयोजन,भारत के सभी नागरिकों को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन लोगों को यह भी बताता है कि हर व्यक्ति के लिए मतदान करना जरूरी है। भारत के प्रत्येक नागरिक की मतदान की प्रक्रिया में भागीदारी जरूरी है, क्योंकि आम आदमी का एक वोट सरकार बदल देता है। वही थानाध्यक्ष ने थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को स्वच्छ और निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर इस बात का संकल्प लें कि बिना किसी भेदभाव व प्रलोभन के मतदान करेंगे। मौके पर एसआई उपेंद्र कुमार सिंह, एसआई मुकेश कुमार केहरी व पुलिस जवान मौजूद थे।

Related posts