जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चरका पत्थर थाना क्षेत्र के थम्हन गांव मे हुए हत्याकांड मामले में कुल 25 लोगों को नामजद किया गया है बताते चलें कि बीते बुधवार को चरकापत्थर थाना क्षेत्र के थम्हन में जमीन विवाद में दबंगों ने धारदार हथियार से छोटे भाई उमेश यादव की हत्या कर दी थी, वही बड़े भाई बिरो यादव को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था,जिसका ईलाज जमुई के एक निजी क्लीनिक में किया जा रहा है। इस मामले में मृतक के भाई सियाराम यादव ने गांव के जोबराज यादव, पवन यादव, संजय यादव, रविंद्र यादव, रेवा यादव, झुना यादव, बिल्टू यादव, नरेश यादव, मथुरा यादव, शिवन यादव, सोनमन यादव, पंचदेव यादव, शेषो यादव, मंगरी देवी, प्रमिला देवी, उरवा देवी, सुदामा देवी, जनकवा देवी, कुंती देवी, पविया देवी,अनीता देवी, महारानी देवी, सुनीता देवी, बिल्टू यादव व भीठरा के अनिल यादव को आरोपित करते हुए केस दर्ज करवाया है। सियाराम ने बताया कि बीते बुधवार को पुरानी रंजिश में शाम पांच से छह बजे के करीब सभी आरोपित लाठी,रड, टांगी, पिस्तौल से लैस होकर उसके बथान पर आया और जान मारने की नियत से भाई उमेश यादव पर हमला कर दिया। बचाने गए बड़े भाई बिरो यादव व भतीजी संगीता कुमारी को मारकर जख्मी कर दिया। इसी बीच अनिल यादव ने पिस्तौल से गोली चला दी, जिससे सभी इधर-उधर भागने लगे। अकेला पाकर उक्त आरोपितो ने भाई उमेश यादव को घेरकर उसपर टांगी, भाला, ईंट पत्थर से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। भाई की हत्या के बाद सभी आरोपित वहां से चला गया। उसके बाद उमेश यादव व बिरो यादव को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया जहां से फिर जमुई रेफर किया गया। बड़े भाई बिरो यादव का इलाज एक निजी क्लीनिक में किया जा रहा है।

