स्वर कोकिला भारत रत्न के निधन पर गया सांसद ने दुख व्यक्त किए




गया स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर गया सांसद विजय कुमार मांझी ने गहरा शोक व्यक्त किया है । सांसद अपने शोक संदेश में कहा है कि लता जी निधन दुःखद है और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। लता मंगेशकर जी प्रख्यात पार्श्व गायिका थीं। उन्हें भारत रत्न,पद्म विभूषण तथा दादा साहब फाल्के पुरस्कार जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। वे राज्यसभा की सदस्य रह चुकी थीं। आने वाली पीढ़ियां स्व० लता मंगेशकर जी को भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना है।उक्त जानकारी सांसद मीडिया प्रभारी रविशंकर कुमार ने दिया।

Related posts