चुरहैत गांव मे नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाया जल जागरण अभियान

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट

जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चुरहैत गांव में आज नेहरू युवा केंद्र द्वारा जन जागरण यात्रा का शुभारंभ किया गया बताते चलें कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र के द्वारा जल जागरण अभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को प्रखंड के चुरहेत में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता चुरहेत पंचायत के वार्ड संख्या 4 के वार्ड सदस्य संदीप कुमार ने की।प्रशिक्षक वेद प्रकाश ने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण के महत्व से अवगत करवाया। उन्होंने जल का सदुपयोग एवं वर्षा जल के संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में पंडित दामोदर पाठक व नेहरू युवा केंद्र के पूर्व जिला सलाहकार समिति सदस्य रंजीत सिंह ने भी वर्षा जल के संरक्षण व उसके इस्तेमाल को लेकर सभी को जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कामदेव सिंह ने की। मौके पर अनुराग, अनुपम, अंकज, आदेश, अविनाश, अमर, करिश्मा, राजलक्ष्मी ,खुशी, भावना, अंकित सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related posts