व्यापार सोना-चांदी खरीदने का है विचार? तो जानिए आज शुक्रवार का ताजा भाव


शुक्रवार को 22 कैरेट सोने (Gold Rate Today) के दाम 54, 150और 24 कैरेट के दाम 59,060 पर ट्रेंड कर रहा है। वही 1 किलो चांदी (Silver price Today) का भाव 72600 रुपए चल रहा है ।
व्यापार


त्यौहारी सीजन में सोने चांदी के दामों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। अगर आप आज 13 अक्टूबर को सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे है तो पहले आज शुक्रवार को सोने चांदी का ताजा भाव जान लीजिए, क्योंकि आज शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है, दोनों ही अपने पुराने रेट पर ट्रेंड कर रहे है।

आज का सोने-चांदी का ताजा भाव
आज 13 अक्टूबर 2023 को सराफा बाजार में सोने चांदी की जारी नई कीमतों के मुताबिक, आज शुक्रवार को 22 कैरेट सोने (Gold Rate Today) के दाम 54, 150और 24 कैरेट के दाम 59,060 पर ट्रेंड कर रहा है। वही 1 किलो चांदी (Silver price Today) का भाव 72600 रुपए चल रहा है ।राहत की बात है ये कि फिलहाल सोना 55 हजार से नीचे तो चांदी 74 हजार से नीचे चल रही है।

जानिए बड़े शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव
आज शुक्रवार को 22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 54,050/- रुपये , जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 54,150/- रुपये और हैदराबाद, केरल, कोलकाता ,मुंबई सराफा बाजार में 54,000/- रुपये ट्रेंड कर रहा है।


जानिए बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव
आज शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 58,960 रुपये , दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 59,060/- रुपये, हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 58,910/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 59,000/- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।

जानिए 1 किलो चांदी का भाव
आज शुक्रवार को जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत की बात करें तो 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 72,600/- रुपये है, जबकि चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में कीमत 75,000/- रुपये है। वही भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 72,600 रुपए चल रही है।

क्या होता है 20,22 और 24 कैरेट सोना
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।
24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
आमतौर पर सोना 20 और 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग गहनों के लिए 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं।
24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।
22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।
24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Related posts