Posted by Dilip Pandey and
धनबाद: बुधवार को क्रीड़ा भारती खेल महोत्सव अंतर्गत राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर प्रांगण में
शतरंज बाल वर्ग, तरूण वर्ग रस्सा-कस्सी, बालिकाओं के लिए वालीबॉल की प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। तीनों खेल में कुल 210 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय सचिव संजीव अग्रवाल , विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य सुमंत मिश्रा,कार्यक्रम संयोजक क्रीड़ा भारती महानगर मंत्री आलोक चौधरी, पर्यवेक्षक अध्यक्ष डॉक्टर राजशेखर सिंह, उपाध्यक्ष सुनील सिंह एवं उपाध्यक्ष देवेन तिवारी, राजशेखर, अध्यक्ष क्रीड़ा भारती धनबाद महानगर, उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा, सैकड़ों छात्र-छात्राएं समेत विद्यालय कर्मी एवं शिक्षक कार्यक्रम के साक्षी बने। सभी विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को खेल महोत्सव के समापन समारोह 17 सितंबर को सम्मानित किया जाएगा।