Posted by Dilip Pandey
धनबाद: बैंक मोड़, नया बाजार सर्वजनिन दुर्गोत्सव कमेटी की सार्वजनिक बैठक का आयोजन किया गया। कमेटी के सचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश्वर सिंह यादव ने बताया बैठक में नई कमेटी का पुनर्गठन किया गया एवं वर्ष 2022 का आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। एवं इस वर्ष सर्वसम्मति 75 वां हीरक जयंती बहुत धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें सर्व समिति से रामकुमार अग्रवाल को अध्यक्ष तथा शैलेश गुटगुटिया एवं विंध्याचल यादव को कार्यकारी अध्यक्ष एवं राजेश्वर सिंह यादव को सचिव एवं शिवकुमार यादव एवं संजयानंद गोस्वामी को कोषाध्यक्ष एवं राजीव कुमार साव विपिन चौरसिया नीरज जायसवाल विमलेश सिंह ओम प्रकाश सिंह राकेश यादव सुशील कुमार शर्मा को संयुक्त सचिव, श्रीचंद साव सुनील राय अनिल गुड़गुटिया बजरंग अग्रवाल एवं संदीप कटेसरिया को उपाध्यक्ष बनाया गया। इस बैठक में इस बैठक में समस्त सदस्य एवं क्षेत्र के निवासी इस वर्ष भव्य रूप से एवं धूमधाम से हीरक जयंती पूजा उत्सव मनाने का संकल्प लिया।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg?w=640)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=640%2C163)