Posted by Dilip Pandey
तोपचांची:तोपचांची प्रखण्ड के रोवाम बाघमारा स्थित ड्रीम पब्लिक स्कूल में हृदय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हिंदी दिवस व हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर भव्य रुप से कार्यक्रम आयोजित कर सम्पन्न किया।सबसे पहले संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित किया गया। तत्पश्चात पंडित हरेन्द्र नाथ तिवारी ने मंगलाचरण एवं स्वस्तिवाचन किया। हिंदी परिषद धनबाद जिला संगीत कला के प्रभारी अजीत कुमार महतो ने स्वागत गान के माध्यम से उपस्थित हिंदी प्रेमियों एवं सज्जनों का स्वागत किया। हिंदी परिषद के जिला संयोजक राज लक्ष्मी देवी एवं तोपचांची प्रखण्ड महिला अध्यक्ष अनुपमा तिवारी ने हिंदी को मां की संज्ञा देते हुए गाना सुनाई। विशिष्ठ अतिथि आर्ष परिषद कतरास ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अरुण चन्द्र तिवारी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया।मंच संचालन सुरेश चन्द्र तिवारी ने किया।सभा को सम्बोधित करते हुए स्कूल के संस्थापक तथा हिंदी परिषद के प्रदेश संरक्षक रविन्द्र कुमार तिवारी ने अपने ओजस्वी वाणी से सभी उपस्थित तथा नव नियुक्त पदाधिकारियों का जीवन परिचय दिया। अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री मिश्रा ने हिंदी परिषद के पदाधिकारियों को विश्व हिंदी दिवस व हिंदी पखवाड़ा के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हार्दिक बधाई दी तथा आगे भी इसी तरह का आयोजन का आह्वान किया।प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि देश में राष्ट्रीय पशु है, राष्ट्रीय पक्षी है, राष्ट्रीय गान है तथा राष्ट्रीय नागरिकता है परंतु एक राष्ट्रीय भाषा नहीं है जबकि विश्व के हर देश में एक राष्ट्रभाषा है। सिर्फ भारत में राष्ट्रभाषा नहीं है।हमारे अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक हृदय नारायण मिश्र ने एक ऐतिहासिक आंदोलन निस्वार्थ भाव से युग पुरुष की तरह हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने केलिए पूरे देश में पांच लाख से ऊपर सदस्यों की संख्या के साथ मुहिम छेड़ दिये हैं। हम सभी को उनके कदम से कदम मिलाकर तन मन धन से आंदोलन को सफल बनाने के लिए जूड जाना चाहिए। हिंदी परिषद झारखण्ड के वरिष्ठ महासचिव बलराम उपाध्याय ने एक सौहर गाकर लोगों का मन मोह लिया।
मौके पर डा.प्रमोद कुमार मिश्र,संतोष कुमार ओझा प्रभाकर,ब्रजेश कुमार पाण्डेय,धुर्येटि प्रसाद दूबे,हरेन्द्र नाथ तिवारी,अशोक कुमार चौबे,गोकुल मुखर्जी,उत्तम उपाध्याय,मुकेश कुमार गुप्ता,तारकेश्वर महतो,पंचानन सिंह, आदित्य कुमार तिवारी,राजलक्ष्मी देवी,अनुपमा तिवारी, रोहित कुमार तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।

