Dhanbad:नही रहे प्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी विमल तुलस्यान अशर्फी अस्पताल में ली अंतिम सांस



धनबाद प्रसिद्ध उद्योगपति, अरोमा ग्रुप कंपनीज के संस्थापक व धनबाद के जाने-माने समाजसेवी विमल तुलस्यान (82 वर्ष)का शनिवार को निधन हो गया. गुरूवार को दोपहर सांस लेने में दिक्कत होने पर इलाज के लिए उन्हें अशर्फी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहीं पर उन्होंने शनिवार की सुबह ग्यारह बजे अंतिम सांस ली। लोगों के अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिक शरीर चंचनी कॉलोनी स्थित उनके आवास लाया गया है। वहीं उनके निधन का समाचार सुनकर पूरे धनबाद के उद्योग जगत में शोक की लहर फैल गई है। धनबाद के अनेक गणमान्य व्यक्ति , उद्योगपतियों एवं सामाजिक कार्यकर्ता चंचनी कॉलोनी स्थित उनके आवास पहुंच कर उनके पार्थिव शरीर का दर्शन करने के बाद शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. अपने पीछे उन्होंने पत्नी निर्मला तुलस्यान के साथ चार पुत्र व पुत्रवधुओ राजीव तुलस्यान, संजीव तुलस्यान, प्रशांत तुलस्यान और वैभव तुलस्यान, निशा तुलस्यान, रंजना तुलस्यान, अनामिका तुलस्यान, विभा तुलस्यान, छह पौत्र पौत्री सजल, रिया, प्रकर्ष, शरण्या, वेद, व्योम, परनाती युवान, जवांई राहुल कपूर, मानस खंडेलवाल समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं । उनका अंतिम संस्कार रविवार बस्ताकोला स्थित गौशाला मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा रविवार सुबह 10 बजे चंचनी कॉलोनी स्थित उनके आवास से गौशाला मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।

विमल तुलस्यान धनबाद में 1958 में आए थे। यहां आकर वह कोयला व्यापार से जुड़ गये। अपने व्यवसायिक समझ के दम पर वह इस क्षेत्र लगातार सफलता हासिल करते चले गये।

Related posts