खेल मंत्री हफीजुल हसन से मिले धनबाद झामुमो  जिलाउपाध्यक्ष मुकेश सिंह



धनबाद जिला के कई मुद्दों पर की चर्चा

रांची। गुरुवार को रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम)के धनबाद जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह ने  झारखंड झामुमो के खेल मंत्री हफीजुल हसन से मिलकर आगामी राजनीतिक मुद्दों पर विचार विमर्श किया। मंत्री हफीजुल हसन ने कहा की  हरसंभव अपने कार्यकर्ताओं के लिए तातपर्य रहेंगे। श्री सिंह ने धनबाद के जिले के कई गंभीर और ज्वलन्त मुद्दों पर चर्चा की, जिससे धनबाद के कई अच्छे खिलाड़ी अनुभव और प्रतिभाशील होते हुए अपने मुकाम तक नही पहुंच पाते है उन खिलाड़ियों को सहयोग कर उनको आगे बढ़ाने की मांग की।मौके पर बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष अजमुल अंसारी, समाजसेवी उदय प्रताप सिंह व समाजसेवी पंकज सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Related posts