Posted by Dilip Pandey
कतरास: जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय सचिव सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में जनता श्रमिक संघ की संयुक्त महामंत्री रागिनी सिंह में अपनी आस्था व्यक्त कर शामिल होने उपरांत शुक्रवार को कतरास में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जहां बतौर मुख्य अतिथि संयुक्त महामंत्री रागिनी सिंह उपस्थित हुई।जहां कार्यकर्ताओं ने उन्हे माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।वहीं इस दौरान सैकड़ों की संख्या में युवा साथियों ने रागिनी सिंह में आस्था व्यक्त कर जनता श्रमिक संघ की सदस्यता ग्रहण की वहीं श्रीमती सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर संगठन में स्वागत किया। इस दौरान मुख्य रूप से जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय सचिव सतेंद्र सिंह, अभिषेक सिन्हा, समीर पांडेय समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

