Posted by Dilip Pandey
धनबाद:शुक्रवार को कार्मिक नगर में बसपा जिलाध्यक्ष अभय कुमार की अध्यक्षता में पार्टी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें आगामी 26 नवम्बर संविधान दिवस पर धनबाद जिला स्तरीय कार्यक्रम गाँधी सेवा सदन में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।बैठक में मुख्य अतिथि, जोन प्रभारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुबल दास ने कहा कि भाजपा राज में देश का संविधान खतरे में आ गया है। भाजपा सरकार पर लगातार लोकतांत्रिक मूल्यों का कुठाराघात कर कांग्रेस पार्टी का हर रिकॉर्ड तोड़ते आगे बढ़ रही है। श्रीदास ने कहा भाजपा-कांग्रेस पैसा वाली पार्टी जबकि बसपा देश की बड़ी पार्टी है, जिसका वोटर और समर्पित लोग सभी जगह है, बस उसे आज जगाने की जरूरत है।मौके पर निर्णय लिया गया कि संविधान दिवस पर संविधान बचाओ, देश बचाओं कार्यक्रम गाँधी सेवा सदन में होगा। इस दौरान शहर में रैली, जुलूस और सभा की जायेगी। कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी विधानसभा व प्रखण्डों में तैयारी कर उक्त कार्यकर्म को ऐतिहासिक रूप दिया जायेगा।बैठक में जिलाध्यक्ष अभय कुमार, लोकसभा प्रभारी डॉ. रामप्रवेश पासवान, जिला प्रभारी मो. साकिब अंसारी व सुनील कुमार रविदास, जिला उपाध्यक्ष गणेश भारती,जिला सचिव मनोज दास, विनोद कुमार पासवान,रंजीत विद्यार्थी मोर शमीम शेख,रंजीत कुमार पासवान,भोगेन्द्र बिंद, विक्की राम, बाबूलाल दास आदि उपस्थित थे।