धनबाद:ठाकुर कुल्ही छठ पूजा पंडाल का उद्घाटन



धनबाद:श्री श्री सार्वजनिक छठ पूजा समिति ठाकुर, कुल्ही धैया पंडाल का उद्घाटन बिहार जनता खान मजदूर के महामंत्री सह कांग्रेस नेता रणविजय सिंह ने किया।
रणविजय सिंह ने कोयलांचल वासियों एवं ठाकुर कुल्ही के निवासियों के स्वास्थ्य की कामना छठी मैया से की एवं छठ पूजा समिति के सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया उन्होंने कहा की ठाकुर कुल्ही में छठ पूजा 26 वर्षों से होती आ रही है और इस क्षेत्र में एकमात्र साफ सुथरा छठ तालाब है।जिसकी देखरेख यहां के समिति के सदस्यों द्वारा किया जाता है एवं यहां की विधि- व्यवस्था की भी तारीफ की इसके बाद उन्होंने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दरमियान समिति के अध्यक्ष फोदार सिंह, उपाध्यक्ष सह पूजा प्रभारी इंदर सिंह, सचिव सत्यम सिंह, मीडिया प्रभारी रंजीत जायसवाल, संतलाल महथा, निर्मल कुमार, दुर्गा सिंह, बबलू सिंह, विकास चौरसिया, प्रमोद शर्मा, त्रिलोकी विश्वकर्मा, पूरण सिंह एवं सदस्य गण उपस्थित थे।

Related posts