Dhanbad:स्व. राजकिशोर महतो राज्य के अग्रणी नेता थे उनके चाणक्य नीति से ही अलग राज्य मिला है:सदानंद महतो

स्व. राज किशोर महतो की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

Posted by Dilip Pandey

तोपचांची:आजसू पार्टी की ओर से तोपचांची गोमो रोड में स्वर्गीय राजकिशोर महतो की पुण्यतिथि पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर बारी-बारी से उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन आजसू किसान प्रकोष्ठ के जिला सचिव सदानंद महतो ने किया।श्री महतो ने कहा कि राजकिशोर महतो राज्य के अग्रणी नेता थे।उनके चाणक्य नीति से ही अलग राज्य मिला है।वे विद्वान के साथ-साथ लेखक भी थे।उनकी राजनीतिक कुशलता से ही विनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय धनबाद में स्थापित हुआ है।उनके मार्गदर्शन से ही जेपीएससी परीक्षा का प्रश्न पत्र की तैयार किया गया था जिससे आज विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है। राज किशोर महतो ने ही झारखंड मुक्ति मोर्चा का नामांकन किया था।झारखंड प्रदेश में डिग्री कॉलेज खोलने की नीति भी उन्होंने ही बनाई थी।राजकिशोर बाबू शराबबंदी,दहेज प्रथा तथा समाज के कई कुरीति के विरोधी रहे थे।उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर गिरधारी महतो, लक्ष्मण महतो,रखाल धीवर, रमेश भगत,विनय दास,अमर भारती, सरजू महतो आदि लोग मौजूद थे.

Related posts