अयोध्या में पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्रिकाएं झरिया पहुंची,1 से 15 जनवरी तक होगा वितरण

Posted by Dilip Pandey

झरिया (धनबाद): धनबाद स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में रविवार को अयोध्या जी से आए पूजित अक्षतों का कलश झरिया समेत विभिन्न नगरों को सौंपा गया।
अयोध्या से पहुंचे पूजित अक्षत का कलश लेने झरिया से डॉ. देवकीनंदन पांडेय, आचार्य बलदेव पांडेय ,धर्मेंद्र सरोज, लल्लू झा, सोहन पांडेय, अभिषेक रवानी ,अजय कुमार ,राजा साव, रविंद्र यादव, रंजीत पासवान,एम मिश्रा आदि पहुंचे थे।

पूजित अक्षत एवं निमंत्रण पत्रिकाओं को सम्मान झरिया लाकर बाटा मोड़ स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित किया गया है, जहां उनकी पूजन अर्चना की जाएगी ।तदुपरांत 1 जनवरी से 15 जनवरी तक बांटा जाएगा।
इसके पूर्व प्रांत प्रमुख संजय जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि श्री अयोध्या जी के साथ देश और विदेशों में 22 जनवरी 2024 को सनातनी बंधुओं द्वारा आनंद उत्सव मनाया जाएगा। अयोध्या से पहुंचे पूजित अक्षत एवं निमंत्रण पत्रिका घर-घर पहुंचे यह हमें सुनिश्चित करना है। एक भी सनातनी परिवार छूटे नहीं इस बात का ध्यान रखना है।

मौके पर धनबाद विधायक राज सिन्हा, केशव कुमार हाड़ोदिया, राजकमल शिशु विद्या मंदिर के पूर्व प्रधानाचार्य फूल सिंह, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय झा,समेत कार्यकर्ताओं सहित मौजूद थे। जबकि मंचस्थ प्रांत प्रमुख संजय जी, बजरंग दल के दीपक जी, केशव हडोदिया, महानगर प्रमुख नित्यानंद पांडेय थे।

Related posts