भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर और धनबाद जिला ग्रामीण की ओर से कांग्रेस सांसद धीरज साहू के द्वारा देश के सबसे बड़े लूट कांड के खिलाफ धनबाद जिला में विशाल विरोध प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर सिंह जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, कार्यक्रम के प्रभारी धनबाद विधायक श्री राज सिन्हा जी थे। यह विरोध प्रदर्शन जिला परिषद मैदान से प्रारंभ होकर स्थानीय रणधीर वर्मा चौक तक हुआ।
इस अवसर पर धनबाद के सांसद श्रीमान पशुपतिनाथ सिंह जी ने कहा कि आजादी के बाद शायद यह पहला अवसर है जब किसी सांसद के ठिकानों से इतनी प्रचुर मात्रा में पैसों की बरामद की हुई है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार तो ऐतिहासिक रहे ही हैं और सभी परिचित भी है लेकिन अभी तक इंडिया गठबंधन के अन्य दलों की ओर से भी चुप्पी साध ली गई है।कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। भ्रष्टाचार और अनाचार कांग्रेस की रीति-नीति हैं।झारखंड के कांग्रेस सांसद धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों से जो लगातार काला धन निकल रहा है, यह आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे इनके कारनामे का छोटा सा हिस्सा है। भारतीय जनता पार्टी यह चाहती है कि केंद्रीय एजेंसियों पर कटाक्ष करने वाली सोनिया गांधी, कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी भ्रष्टाचार कर एकत्रित किए गए इस लूट के धन पर जवाब दें। प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार भ्रष्टाचार पर कठोर कार्यवाही करने के लिए प्रतिबद्ध है।
आज के कार्यक्रम के भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के प्रभारी और धनबाद के विधायक श्री राज सिंहा जी ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी है तो मोदी जी भ्रष्टाचार पर कार्यवाही की गारंटी है, जनता की लूटी हुई पाई- पाई लौटानी पड़ेगी। झारखंड के मुख्यमंत्री महोदय का कहना है की खजाना खाली है तो मुख्यमंत्री महोदय यह जवाब दें कि यह किसका खजाना है जिसे गिनते गिनते मशीन खराब हो रही हैं।हेमंत सोरेन जी अक्सर अपने झूठे वादों और भ्रष्ट इरादों को पूरा करने हेतु केंद्र पर पैसे भेजने का दबाव डालते नजर आते हैं। लेकिन भाई साहब झारखंड के गरीब का सारा पैसा तो यहां है। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा है कि जनता से जो लूट है उसकी पाई पाई लौटना पड़ेगी यह मोदी जी की गारंटी है। धीरज साहू के ठिकानों से मिले नोटों के पहाड़ और इसपर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की चुप्पी साफ बता रही है कि यह काला धन बिना हेमंत सरकार के संरक्षण के लूटना असंभव है मुख्यमंत्री खुद ED की जांच से भागते फिर रहे हैं, आखिर जनता ने इन्हें झारखंड के विकास के लिए चुना था या विनाश के लिए?
बाघमारा के विधायक श्री ढुल्लू महतो जी ने कहा कियह तो कांग्रेस के सिर्फ एक सांसद के यहाँ पड़े छापे में बरामद नगद की तस्वीरें है, सोचिए कि 70 साल से देश को खोखला करने वाले और कितने होंगे.हम जब हेमंत सरकार में हो रहे हज़ारों करोड़ों के घोटाले की बात करते हैं तो वह महज आंकड़ा नहीं हकीकत होता है जिसका छोटा उदाहरण फिर सामने है।
जो लोग ईमानदारी पर लंबे-चौड़े भाषण देते हैं, उन्हीं के घरों से नोटों के ढेर बरामद हो रहे हैं l
आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के रहते लूट का पैसा पचा पाना नामुमकिन है lभारतीय जनता पार्टी जनता के बीच INDI गठबंधन के लोगों की सच्चाई पहुंचाएगी और इनके भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार आंदोलन करेगी l
भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी है तो मोदी जी भ्रष्टाचार पर कार्यवाही की गारंटी है, जनता की लूटी हुई पाई- पाई लौटानी पड़ेगी। कांग्रेस को विकास से कोई मतलब नहीं है कांग्रेस सिर्फ अपने विकास के लिए कार्य करती है।
ग्रामीण जिला अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिंहा जी ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस भ्रष्टाचार का इतिहास बनाते आ रही है इसी क्रम में कांग्रेस के सांसद धीरज साहू के ठिकानों से इतनी बड़ी मात्रा में पैसा बरामद होना भ्रष्टाचार का एक और उदाहरण कांग्रेस का सामने आया है।
सिंदरी के विधायक श्री इंद्रजीत महतो जी की धर्मपत्नी श्रीमती तारा देवी जी ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है कांग्रेस ने आजादी के बाद से अनेकों घोटाला किया। झारखंड के जनादेश का अपमान करने वाले कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार को जनता माफ नहीं करेगी।
जिला परिषद के अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह ने कहा कि 2019 में झारखंड में हेमंत सोरेन जी की सरकार बनते ही धीरज साहू के पास पैसों की अप्रत्याशित वृद्धि यह स्पष्ट करती है की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के संरक्षण में इन लोगों ने झारखंड को किस हद तक लौटकर खोखला कर दिया है।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय झा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन चिरकुंडा नगर निगम के उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव अग्रवाल, रमेश राही, राजकुमार अग्रवाल, टुन्डी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी रहे विक्रम पांडे, जिला महामंत्री नितिन भट्ट, श्रवण राय, जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर महतो, मानस प्रसून, उमेश यादव, मिल्टन पार्थ सारथी, चंद्रशेखर मुन्ना, बीरु हांसदा, निर्मल प्रधान, राजकुमार मंडल, मौसम सिंह, शिवेंद्र सिंह, अरुण साहू ,सुमन सिंह, आनंद खंडेलवाल ,विकास मिश्रा, भरत शर्मा ,शेखर सिंह, पप्पू सिंह, अभिषेक पांडे, अमलेश सिंह ,अनिल सिंहा, रीता प्रसाद, सत्येंद्र ओझा ,सत्येंद्र मिश्रा ,उमेश सिंह, बॉबी पांडे, , अरुण सिंह, संतोषी आनंद ,अभिषेक श्रीवास्तव, विभा रानी, शगुन वर्मा ,पुष्पा राय, रोशनी पांडे, प्रभात रंजन, बालमुमुन्द राम, रंजय सिंह, मनोज मालाकार, रिंकू सिन्हा, अमित सिंह, अमरजीत कुमार, अनुपम सारण, दिलीप सिंह, प्रीतपाल सिंह आजमानी, कामदेव कुमार, सतीश रजक, धीरज तिवारी, राजेश गुप्ता, भोला सिंह, विकास सिन्हा, विशाल सिन्हा, पूनम सिंह, प्रकाश मिश्रा, बसंती देवी एवं सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे।