कांग्रेस की 139 वीं स्थापना दिवस धनबाद में धूमधाम संपन्न

Posted by Dilip Pandey
धनबाद: कांग्रेस पार्टी की 139वीं स्थापना दिवस उत्सव धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने धूमधाम से आयोजित की। पार्टी की झंडे से झंडोत्तोलन व महापुरुषों को श्रद्धांजलि देने के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।कार्यक्रम का संचालन पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष राशिद राजा अंसारी ने की।मौके पर झारखंड के पूर्व मंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो पूर्व मंत्री मन्नान मलिक पार्टी अनुशासन समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह पार्टी के जिला अध्यक्ष अभिजीत राज सहित पार्टी के कई वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित थें।मौके पर अपने संबोधन में कांग्रेस के धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कांग्रेस की उपलब्धियां पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही देश की चरमराई व्यवस्था के लिए केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि आरंभिक दौर से ही कांग्रेस इस देश की सेवा में समर्पित है लेकिन वर्तमान मोदी सरकार विभिन्न कारनामों से देश को आर्थिक रूप से चोट पहुंचा रही है पूरे देश की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है। ऐसे में देश की जनता को अगली लोकसभा चुनाव का इंतजार है क्योंकि अगली चुनाव में जनता केंद्र की मोदी सरकार को वोट के माध्यम से मुंह तोड़ जवाब देगी। मौके पर वक्ताओं ने घोषणा की की पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने जनहित में भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है इस माध्यम से देश की जनता को भाईचारा और सद्भावना का संदेश दिया जा रहा है आगामी 14 जनवरी से 20 मार्च तक या यात्रा 6200 किलोमीटर लंबी यात्रा करके आर्थिक और सामाजिक न्याय की मांग करेगा। कार्यक्रम को पार्टी के पूर्व मंत्री सह पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, पूर्व मंत्री मन्नान मलिक पार्टी अनुशासन समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह ने भी इस अवसर पर कांग्रेस की इतिहास व कार्यशैलियों पर चर्चा की मौके पर मौजूद सैकड़ो वरिष्ठ कांग्रेस जनों को शाँल ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित की गई। मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज, मदन महतो, शमशेर आलम, वैभव सिन्हा, दिनेश सिंह दीपक सिंह मातबुल हाशमी, रामगोपाल भुवानिया, दुर्गादास, मनोज यादव, ललन चौबे, रामप्रीत यादव, रवि रंजन सिंह, अब्दुल करीम अंसारी, बीके सिंह, योगेंद्र सिंह योगी, राजेश्वर सिंह यादव, लक्ष्मण तिवारी, रमेश जिंदल तथा माल झा सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थें।

Related posts