ई सी एल का अतिरिक्त प्रभार समीरन दत्ता को मिलने पर खान श्रमिक कांग्रेस भामसं ने किया स्वागत

Posted by Dilip Pandey
धनबाद:बी.सी.सी.एल.के सी.एम.डी. सिमरन दत्ता ने इ.सी.एल .सी.एम.डी. का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण करने पर खान श्रमिक कांग्रेस संबंध भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। तत्पश्चात संघ के कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर वार्ता की। इस वार्ता में अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के उपाध्यक्ष जयनाथ चौबे कोल इंडिया सुरक्षा बोर्ड सदस्य रामधारी खान श्रमिक कांग्रेस इ.सी.एल. के सुरक्षा समिति के सदस्य महेंद्र गुप्ता संघ के महामंत्री मृत्युंजय सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।वार्ता के दौरान कंपनी की उत्थान हेतु सहयोग मांगा महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष जयनाथ चौबे ने संगठन की ओर से पूर्ण रूप से सहयोग देने की बात कही। इस पर सी.एम.डी. ने कहा श्रम संगठन का पूर्ण रूप से सहयोग मिला तो बी.सी.सी.एल. की तरह ही इ.सी.एल. कंपनी को भी उच्च बुलंदियों पर ले जाएंगे।

Related posts