Posted by Dilip Pandey
धनबाद:- अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के धनबाद जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने कांग्रेस के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि सोशल मीडिया पर कांग्रेस धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का एक बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें कांग्रेस धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह करण दूबे जो कांग्रेस पार्टी में झरिया के प्रखंड उपाध्यक्ष हैं उन्हें गालियां दे रहे हैं। और ब्राह्मण समाज को गाली गलौज कर उनके मान सम्मान को ठेस पहुंचा रहे हैं। इसके कांग्रेस पार्टी की छवि धुमिल हो रही है,ऐसे भ्रष्ट जिला अध्यक्ष को पद में रहने का अधिकार नहीं है।ऐसा व्यवहार कर धनबाद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने गलत मानसिकता का परिचय देया है, इससे साफ तौर पर देखा जाए तो संतोष सिंह का माथा संतुलन खराब हो गया है क्योंकि ये जबसे जिला अध्यक्ष बने हैं हमेशा विवादित भाषा का प्रयोग करते आ रहे हैं जिंससे आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को भारी नुक्सान होने का संभावना बना रहता है।अनुशासनहीनता का परिचय देने वाले संतोष सिंह को तत्काल जिला के पद से मुक्त करते ऐसे व्यक्ति को जिला अध्यक्ष बनाया जाए कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी की छवि साफ सुथरी हो और सभी को सम्मान मिलें।
अतः श्रीमान आपसे नम्र निवेदन है कि इस मामले पर संज्ञान लेते हुए अविलंब उचित कार्रवाई करने की कृपा करें।