भारतीय बांसफोर परिवार महासमिति ने स्वर्ण पदक विजेता दर्पण का धनबाद स्टेशन में किया स्वागत

Posted by Dilip Pandey

धनबाद: श्रीखेत्र पैलेस, कटक,ओडिशा में दो दिवसीय 6 और 7 जनवरी को नोवी ऑल इंडिया ओपन ट्रेडिशनल शोतोकान कराटे फेडरेशन इंडिया कराटे चैम्पियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता का सोमवार को धनबाद स्टेशन में भारतीय बांसफोर परिवार महासमिति के सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत किया। दर्पण कुमारी बांसफोर ने सब जूनियर वर्ग कुमिते में हिस्सा लिया था, दर्पण कुमारी बांसफोर लिटिल स्टार स्कूल कक्षा 2 की छात्रा है। इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में झारखंड, महाराष्ट्र, उड़ीसा ,असम छत्तीसगढ़ ,आंध्र प्रदेश तथा देश के अन्य स्थानों से प्रतियोगिता में भाग लेने खिलाड़ी पहुंचे थे । दर्पण के प्रशिक्षक कुंदन कुंदन बांसफोर ने दमदार प्रदर्शन कर पदक जीतकर दर्पण ने अपने कठिन परिश्रम से धनबाद समेत झारखंड एवं बांसफोर समाज का नाम रोशन किया है। भारतीय बांसफोर परिवार महासमिति ने दर्पण को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी है। धनबाद स्टेशन में स्वागत के लिए जिलाध्यक्ष कुंदन कुमार बांसफोर जिला सचिव सुनील कुमार,बजरंगी बांसफोर देवा बांसफोर, कन्हैया बांसफोर रमाशंकर बांसफोर,मनोज बांसफोर,कुवर बांसफोर, राकेश बांसफोर एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts