जदयू के जिला पदाधिकारीयों, प्रदेश पदाधिकारी,नगर एवं प्रखंड अध्यक्षों एवं प्रमुख नेताओं की बैठक संपन्न

Posted by Dilip Pandey
नीतीश कुमार के पास प्रधानमंत्री बनने का सारा गुण उपलब्ध है: खीरू महतो

धनबाद: बुधवार को धनबाद जिला जनता दल यू. के जिला पदाधिकारियों, धनबाद से आने वाले प्रदेश पदाधिकारी, नगर अध्यक्ष, प्रखण्ड अध्यक्ष एवं प्रमुख नेताओं की बैठक धनबाद परिसदन में की गई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह ने किया।जिसमें सर्वसम्मति से आगामी 21 जनवरी, 2024 को रामगढ़ में होने वाले नीतीश जोहार कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ता कार्यक्रम में शिरकत करने का निर्णय लिया।
इसके बाद झारखण्ड प्रदेश जनता दल यू. के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद खीरू महतो ने धनबाद परिसदन में जिले के प्रमुख पदाधिकारियों एवं नेताओं के साथ सघन रूप से विचार-विमर्श किया। जिसमें मुख्य रूप से आगामी 21 जनवरी को पार्टी के सर्वमान्य नेता सह बिहार के मुख्यमंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार रामगढ़ में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। जिसमें उन्होंने सभी नेताओं एवं पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आपलोग रामगढ़ के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पहुँच कर नीतीश कुमार के कार्यक्रम को सफल बनायें। खीरू महतो ने कहा कि आने वालों दिनों में नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इन्होंने इण्डिया गठबंधन के सभी दलों से मांग किये है कि आपलोग नीतीश कुमार को इण्डिया गठबंधन का संयोजक बनाये क्योंकि नीतीश कुमार के पास प्रधानमंत्री बनने का सारा गुण उपलब्ध है। श्री महतो ने कहा कि नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पूरे झारखण्ड में एक नया उर्जा शक्ति का संचार होगा और आने वालों दिनों में नीतीश कुमार का सभा झारखण्ड के हर प्रमण्डल में किया जायेगा। नीतीश जोहार कार्यक्रम के संयोजक मधुकर सिंह ने कहा कि जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा इंडिया गठबंधन की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। देश की जनता आगामी लोकसभा चुनाव में मतों की चोट से भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। जिला के सभी पदाधिकारियों से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रामगढ़ में होने वाली कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हजारों की संख्या में पहुंचने का अपील किये।
इस संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से नीतीश जोहार कार्यक्रम के संयोजक मधुकर सिंह, पार्टी के धनबाद जिलाध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह,पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव, प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह, दीप नारायण सिंह, हाजी हसीब खान, पार्टी के मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार, प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिंह, अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान, वरिष्ठ नेता सकल देव राय, प्रदेश सचिव राजु कुमार सिंह, सुभाष राय, मुन्ना सिन्हा, उचित महतो, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दूबे, विशेष आमंत्रित सदस्य के.बी.सहाय, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रूपेश पासवान, विजय सिंह कुशवाहा, महिला जिलाध्यक्ष पुष्पा पाण्डेय, जिला महासचिव कामेश्वर यादव, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सुमित वर्मा, धनबाद प्रखण्ड अध्यक्ष बबलु मोदक, बाघमारा प्रखण्ड अध्यक्ष गोपाल चन्द्र गोप, पुर्वी टुण्डी के अध्यक्ष शिशिर दा, अशोक दास, गुलाब महतो, गौतम मंडल, निरसा प्रखण्ड अध्यक्ष राज कुमार सिंह, झप्पु सिंह, बैजु सिन्हा, स्मृति कान्त सिंह, अशोक सिंह, रीता रानी मण्डल, साधु शरण पासवान, दिलीप सिन्हा, तोपचांची प्रखण्ड अध्यक्ष जितेन्द्र पाण्डेय, टुण्डी प्रखण्ड अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय, महिला प्रदेश सचिव बिन्दु देवी, जिला सचिव संजय डे, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इम्तियाज अंसारी, निर्मल रवानी, मनोज कुमार, दीपक महतो, अनिला सिन्हा, दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनोज पासवान, आदित्य पासवान सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित थे।

Related posts