झरिया नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष के निधन की खबर पर झरिया विधायक नई दुनिया स्थित आवास पहुंची,

Posted by Dilip Pandey

दिया हर संभव मदद करने का भरोसा


झरिया (धनबाद) : रविवार को झरिया विधायक श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ नेता मदन लाल खन्ना जी के निधन की खबर पर उनके परिजनों से मिलने 04 न० नई दुनिया झरिया स्थित आवास पहुंची।

लगभग चार साल से अस्वस्थ स्वर्गीय खन्ना की 12 जनवरी को इलाज के दौरान मृत्यु हुई थी। माननीय विधायक आज उनके आवास पर स्वर्गीय खन्ना की पत्नी श्रीमती सुनीता खन्ना से मिली और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा की स्व० खन्ना हमारे अभिभावक तुल्य थे, उनका जाना हमारे लिए अपूर्णीय क्षति हैं। जिसे हम पुरा नही कर सकते, पर हर सुख दुख मे परिवार के साथ खड़े है।

इस दौरान मौके पर माननीय विधायक जी के साथ विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह, गणेश बहादुर सिंह, राम जी सिंह, मुख्तार खान, अक्षयवर प्रसाद, अशोक बरनवाल, महेश शर्मा, प्रीतम रवानी, रतनेश यादव, रवि सिंह, बिरेंदर् बहादुर सिंह,सुमन देवी, प्रिटी मिश्, हर्भजन सिंह,सोनू साव, राजीव पांडे, बृज मोहन शर्मा सहित दर्ज़नो गणमन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts