झरिया विधायक ने भटिंडा फॉल में तैनात गोताखोरो को निजी खर्च पर दिया लाइफ जैकेट

Posted by Dilip Pandey


पुटकी (धनबाद) : मुनीडीह के भटिंडा फाल में तैनात कारीटाड़ व आसपास के गोताखोरो को 14 जनवरी (रविवार) को माननीय झरिया विधायक श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह ने भटिंडा पंहुच, उन्हें अपने निजी मद से 15 लाइफ जैकेट प्रदान किया।

मौके पर माननीय विधायक ने कहा कि भटिंडा के गोताखोर न सिर्फ भटिंडा बल्कि झरिया, धनबाद तथा आसपास के कई जिलों व बंगाल तक जाकर अपने जान कि बाजी लगाकर लोगो को नदी या गहरे तालाब से निकालते हैं। गोताखोरो को आगे भी सहयोग किया जाएगा एवं इनके उत्थान के लिए राज्य सरकार से बात करूंगी।

मौके पर बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति के अध्यक्ष संदीप महतो, सचिव जेपी महतो एवं पूर्व पंसस सदस्य प्रियंका कुमारी ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह ने विधायक का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिले के कई आला अधिकारियों से वर्षो से लाइफ जैकेट कि मांग कि जा रही थी, लेकिन आज माननीय झरिया विधायक जी के द्वारा लाइफ जैकेट देकर यंहा के गोताखोरो के आकांक्षाओं को पूरा करने का काम किया है।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह , मुखिया बिजय पासवान, जनता मजदूर संघ के सुधीर सिंह, प्रीतम रवानी,अक्षयवर प्रसाद,छोटू सिंह,मदन गोप सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।


गोता खोरो में से लखीराम बाउरी, मंनोरंजन बाउरी ,नितेश महतो, विश्वनाथ बाउरी, मुकेश महतो,विशाल महतो,अजीत महतो ,कमल महतो,गंगाधर महतो,लालू महतो,दीपक महतो,माणिक बाउरी,रमेश बाउरी,लालू बाउरी, लक्ष्मण महतो को जैकेट दिया गया।

Related posts