डॉ नेहा प्रियदर्शिनी फेलोशिप से सम्मानित
66वां अखिल भारतीय प्रसूति एवं स्त्री रोग कांग्रेस 2024 ( AICOG ) का आयोजन इस वर्ष हैदराबाद 6 जनवरी से 10 जनवरी को आयोजित की गई थी, जिसमे 9 जनवरी 2024 को FICOG के द्वारा अवार्ड सेरोमनी का आयोजन रखा गया था, जिसमें सात्विक आईभीएफ धनबाद की संचालिका डॉ नेहा प्रियदर्शिनी को ICOG – इंडियन कॉलेज ऑफ़ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी की “फ़ेलोशिप” से सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि ICOG (FOGSI) की शैक्षणिक शाखा है। इस सेमिनार का आयोजन डॉ पारुल कोट्डवाला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अधिवेशन में देश के सभी राज्यों से नामचीन डॉ ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।
इस कॉन्फ्रेंस में वर्तमान FOGSI अध्यक्ष डॉ. जयदीप टैंक और पूर्व FOGSI अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा द्वारा संपादित पुस्तक “एंटीबायोटिक्स इन ऑब्स एंड गायनी” भी लॉन्च किया गया है, ख़ुशी की बात यह है की इस पुस्तक में एक अध्याय “गर्भावस्था में यौन संचारित संक्रमण” डॉ नेहा प्रियदर्शिनी द्वारा लिखी गई है जिसकी काफी प्रशंसा की गई। इसके अलावे डॉ मल्होत्रा निहारिका के द्वारा अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए यंग टैलेंट प्रमोशन कमेटी सर्टिफिकेट भी डॉ नेहा प्रियदर्शिनी को प्रदान की गई।
9 दिसंबर 2023 को नई दिल्ली में इंडियन फर्टिलिटी सोसाइटी के द्वारा आयोजित 19वां वार्षिक अधिवेशन में भी डॉ नेहा को “ईएफएस अचीवर अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। पुरे झारखण्ड से एक मात्र डॉ नेहा प्रियदर्शिनी को इस अवार्ड से नवाज़ा गया।
इसके पूर्व 2011 में भी AICOG का आयोजन हैदराबाद में हुआ था जिसमे डॉ नेहा को C.L.Zhaveri Award से सम्मानित किया गया था।इस उप्लब्धि पर बिजय कुमार झा, डॉ विश्वनाथ चौधरी, डॉ शिवानी झा, श्रीमति उषा चौधरी, डॉ धीरज चौधरी, अनंत श्रीकृष्णा, मनीषा मीनू, शंकर चौहान, गौतम मंडल, अनुज सिन्हा @पल्टू, मुन्ना झा, धीरज सिंह आदि ने खुशी जाहिर की।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2024/01/img-20240115-wa00226366360715505034026.jpg?resize=466%2C1024&ssl=1)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2024/01/img-20240115-wa00234962637349892831800.jpg?resize=640%2C318&ssl=1)
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg?w=640)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=640%2C163)