ईवीएम के विरोध में 31 को दिल्ली में चुनाव आयोग कार्यालय पर होगी संयुक्त प्रदर्शन



धनबाद : ईवीएम के विरोध में आगामी 31 जनवरी को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय चुनाव आयोग कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारत मुक्ति मोर्चा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा व बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क के संयुक्त तत्वाधान में यह कार्यक्रम आयोजित होगी। उक्त आशय की जानकारी बुधवार को गांधी सेवा सदन में एक प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी विशाल महा मोर्चा के समर्थन में जिला अध्यक्ष चक्रधर रवानी ने दी गई।बताया गया कि उक्त कार्यक्रम में भारत के 32 राज्यों तथा 567 जिलों से 1 लाख लोगों के साथ 31 जनवरी को दिल्ली में जुटान होगी। यह कार्यक्रम 20 सूत्री बिंदुओं पर आयोजित होगी जिसमें ईवीएम संविधान से मिले मौलिक अधिकार की फ्री फेयर और ट्रांसपेरेंट न होने से चुनाव का उल्लंघन होता है. दावा किया गया कि इस कार्यक्रम में झारखंड के सभी जिलों से मजदूर किसान युवा विद्यार्थी नौजवान महिलाएं व अन्य सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे।बताया गया की कार्यक्रम के माध्यम से 2024 के चुनाव बैलट पेपर से हो तथा तानाशाही तथा अन्य बातों का विरोध किया गया प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से अध्यक्ष चक्रधर रवानी के अलावा प्रदेश प्रवक्ता बसंत उरांव, जिला अध्यक्ष संतोष बौद्ध, कामेश्वर शाह ,विमल दास तथा यदुनंदन यादव समेत अन्य उपस्थित थे़।

Related posts