रसबुनिया भोजपुरी की अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न



धनबाद : रसबुनिया ( भोजपुरी क्षेत्रीय भाषा मंच) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेश ओझा के सक्रिय प्रयास से भोजपुरी कवि संतोष ओझा प्रभाकर के कुशल संचालन में राष्ट्रीय भोजपुरी अंतरराष्ट्रीय
कवि सम्मेलन ऑनलाइन आयोजित किया गया। इस अवसर पर भोजपुरी भाषा के मर्मज्ञ कवि संजय सिंह चंदन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता भोजपुरी रसबुनिया मंच के अध्यक्ष पं राजेश ओझा ने किया। मां सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज संतोष ओझा प्रभाकर ने किया।विशिष्ट अतिथि के तौर पर कवयित्री सरिता पांडेय उपस्थित थी। सभी भोजपुरी कवियों एवं कवयित्री ने अपने श्रेष्ठ प्रस्तुति से कार्यक्रम में भाषा की मधुरता और समरसता से श्रोताओं को खूब लुभाया। जिनमे मुख्य रूप से रजनीश उपाध्याय,पत्रकार उमेश तिवारी,रेणु मिश्रा,शंकर राम,सुशीला कुमारी, अशोक यादव तथा रागिनी साह आदि कवियों ने अपनी प्रस्तुति से ओत प्रोत कर दिया।

Related posts