कोयलांचल पत्रकार संघ का सांगठनिक चुनाव आज संघ के केंद्रीय कार्यालय शालीमार में संपंन्न हुई। पदाधिकारियो का चुनाव में सर्वसम्मति से चुनाव प्रभारी अंजन सिन्हा तथा चुनाव पर्यवेक्षक जेके सिंह तथा चेतनारायण कुमार की देखरेख में की गई। चुनाव पूर्व पदाधिकारियो के चयन को लेकर संघ के सदस्यों से विचार विमर्श किया गया, जिसकी अध्यक्षता कोयलांचल पत्रकार कल्याण समिति के संस्थापक अध्यक्ष सह संघ के पूर्व अध्यक्ष मुख्तार अहमद तथा संचालन संघ के पूर्व महामंत्री राहुल मिश्रा ने किया। चुनाव में सर्वसम्मति से संरक्षक चंद्र देव मिश्रा, अध्यक्ष सुनील सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य सिंह, महामंत्री राहुल मिश्रा, सचिव अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, सह कोषाध्यक्ष काजल राय तथा अनुशासन समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार सिन्हा को निर्वाचित किया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि आगामी 3 मार्च 2024 को पदाधिकारियो का प्रमाण पत्र वितरण चुनाव प्रभारी तथा पर्यवेक्षक के द्वारा किया जाएगा। वही आगामी 17 मार्च 2024 को चुने गए पदाधिकारियो का सपथ ग्रहण समारोह के साथ होली मिलन समारोह किया जाएगा। मौके पर संघ के सभी सदस्य तथा पदाधिकारी उपस्थित थे।
![](https://i0.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2024/02/img-20240228-wa00525391837994683780637.jpg?resize=640%2C241&ssl=1)
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg?w=640)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=640%2C163)