अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हजारीबाग नगर भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस मौके पर सेंट माइकल के मुक वाधिर बच्चों के द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत की गई। साथ ही उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाली महिला पर्यवेक्षिका, कोविड-19 टीकाकरण के दौरान एएनएम दीदी, सहिया- सहायिका दीदी, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उपायुक्त के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।साथ ही विद्यालयों में आयोजित लेखन प्रतियोगिता के दौरान सफल छात्राओं को तथा खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों को उपायुक्त के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपायुक्त द्वारा गोद भराई की रसम भी की गई। इस अवसर पर वनस्टॉप सेंटर द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं को नुक्कड़ नाटक के जरिए प्रस्तुत की गई।इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि आज की महिलाएं सशक्त है। आज महिलाएं पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाते हुए आगे बढ़ रही है। आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपना परचम लहरा रही है। हमें महिलाओं का सम्मान सदैव करना चाहिए।इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी इंदु प्रभा खलखो, विभागीय अधिकारी, कर्मी, महिला पर्यवेक्षिका, सेविका सहायिका, एएनएम, स्कूली छात्राएं आदि मौजूद रही।

