धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी पर पूर्ण विश्वास एवं आस्था जताते हुए सर्वसम्मति से धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एक प्रस्ताव पारित किया गया एवं सभी ने सर्वसम्मति से श्रीमती सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में अपना विश्वास जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा की कांग्रेस पार्टी देश में आज व्याप्त राजनीतिक निरंकुशता के खिलाफ करोड़ों भारतीयों की आशाओं का प्रतिनिधित्व करती है और अपनी इस जिम्मेदारी के प्रति पूरी तरह से सजग और जागरुक है,कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और भारत की लोगों को आश्वस्त करती है कि वह विधानसभा चुनावों के इस जनमत को विनम्रता से स्वीकार करते हुए एक सतर्क जीवंत विपक्ष की भूमिका निभाएगी,कॉन्ग्रेस पार्टी भविष्य में होने वाले 2022 और 2023 के राज्यों के चुनाव एवं 2024 के लोकसभा वह राज्यों के चुनाव की चुनौतियों से मुफ्त यदि से निबटने के लिए कॉन्ग्रेस पार्टी श्रीमती सोनिया गांधी जी के नरपत में पूरी तत्परता के साथ तैयारी करेगी। आगे से सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में सभी जाति धर्म किसानो गरीबों मजदूरों बेरोजगारों महिलाओं के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रही है और आगे भी रहेगी, धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी श्रीमती सोनिया गांधी जी को अध्यक्ष बरकरार रखने की मांग करते हुए कहा कि निश्चित रुप से आने वाला समय श्रीमती सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ सरकार बनाने का काम करेगी । बैठक में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने सर्वसम्मति से हाथ उठाकर श्रीमती सोनिया गांधी जी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए संकल्प लिया कि निश्चित रुप से इनकी नेतृत्व में संगठनात्मक मजबूती पर बल मिलेगा मोके पर मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र वर्मा मदन महतो,बीके सिंह,योगेंद्र सिंह योगी,राजेश्वर सिंह यादव,मनोज यादव,अनवर शमीम,जाहिर अंसारी,संतोष राय,पप्पू कुमार तिवारी,कामता पासवान,माली गोप,आशीष सिन्हा,अरविंद सैनी, संजीव चौहान,सोलत दाउद सहित दर्जनों कांग्रेसजनों उपस्थित थे।

