फोटो : चौपारण में एसडीओ डिएसपी पहुंचे चौपारण
चौपारण में रंगो का त्योहार होली हल्का नोक झोंक के साथ शांति पूर्वक संपन्न हो गया, इसके लिए ग्राम पंचायत झापा की मुखिया सह प्रधान पूर्णिमा देवी ने सम्पूर्ण पंचायत वासियों को धन्यवाद दिया है,वही सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव ने प्रखंड वासियों को शांति पूर्वक होली और शबे बारात दोनो समुदायों के दोनो त्योहारों को संपन्न कराने के लिए धन्यवाद दिया है साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी पूनम कुजुर,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नजीर अख्तर, बीडीओ सह सीओ चौपारण प्रेमचंद सिन्हा, चौपारण थाना प्रभारी स्वपन महतो के कुशल नेतृत्व में दोनो त्यौहार शांति पूर्वक संपन्न हुआ, इसके लिए प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है, अनुमंडल पदाधिकारी पूनम कुजुर के नेतृत्व में पूरे अनुमंडल क्षेत्र के अनुमंडल पदाधिकारी महोदया स्वयं लोगो से मिलकर होली की शुभकामनाएं दी है वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नजीर अख्तर ने होली के गायकों को साथ देकर उत्साह वर्धन किया,लोगो से मिलकर शुभकामनाएं दी,

