रामगढ़ गणक मैरेज हाल रामगढ में विश्व ब्राह्मण संघ ब्राह्मण व विप्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान होली मिलन समारोह सह सदस्यता समारोह आयोजन संपन्न हुआ,झारखण्ड़ में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन कि प्रक्रिया सुरू न हुई तो, अप्रैल के अन्त तक नही होगा तो ,मई माह से पूरे झारखंड में आंदोलन होगा, उक्त बातें राजीव कुमार पाण्डेय , प्रदेश अध्यक्ष ने बताया,विश्व ब्राह्मण महासंघ ,व विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । सर्व प्रथम भगवान परशुराम के चित्र पर फूल- माला अर्पण कर दिप प्रज्वलित कर स्वस्तिवाचन व शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया,कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजीव पांडे व मंच संचालन विनोद मिश्रा ने किया धन्यवाद ज्ञापन कमल नाथ चौधरी ने किया ,मुख्य अतिथी पूर्व आइ जी सुधीर झा व राजीव कुमार पांडेय व विशिष्ठ अतिथि विश्व ब्राह्मण संघ व विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा थे,रंजीत पांडेय, सुरेश गणक, सरोज कांत झा, बोकारो से पूर्व डी एस पी, रवि बाजपेई , शान्तनु मिश्रा , पुरूसोतम पांडे, कवि चंद्रकांत ठाकुर ”देशदिप” पूर्व आइ जी सुधीर कुमार झा ने समाज एकता व कूरिती दुर करने पर विचार दिये ,पूर्व डी एस पी रवि वाजपेई एवं सरोज कांत झा ने कविता से सबका मन प्रफुल्लित कर दिये , चिंटू मिश्रा एन्ड पार्टी के द्वारा फ़िल्मी गीत संगीत से सभी लोंगो का मन झुम उठा, समाज कि महिलाओ ने भी फिल्मी गीत पर झुम झुम कर गीत संगीत के धुन पर खुब आनन्द लिए साथ मे नाच गान हुआ , मुख्य अतिथि राजीव कुमार पांडेय व सुधीर कुमार झा एवं विशिष्ठ अतिथियो को अंगवस्त्र व भगवान परशुराम जी की तस्वीर , मोमेंटम व बुके प्रदान कर समान्नित किया गया,प्रदेश अध्यक्ष व मुख्य महासचिव के द्वारा नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया,साथ ही विशिष्ठ अतिथियों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया । सब ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाया ,गले मिले व रंगों के त्योहार होली की बधाई दी। रंगा रंग कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने घंटो समा बांधा ,पारंपरिक गीतों पर घण्टो लोग थिरकते रहे, विश्व ब्राहमण संघ के प्रदेश मुख्य महासचिव सह सदस्यता प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि संग़ठन को मजबूती देना ,बिखरे हुवे ब्राह्मण बन्धुओ को एक मंच पर लाने के लिए मैं कृत संकल्पित हु , संग़ठन की मजबूती और समाज के विकास के लिए मैं अपना सर्वस्व लुटाने को तैयार हूं । प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि संग़ठन एक निर्धारित लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है ,आज संगठन से लगभग 50000 से अधिक लोग जुड़े है जो झारखण्ड में इस संगठन को एक विशिष्ठ पहचान देती है,झारखंड में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन के लिए जल्द ही प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा, अरविन्द पांडे, हजारो की संख्या में विप्र बन्धु उपस्थित थे, मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथीयो को भी मंचाशिन हुये,पं राजीव ठाकुर , महेन्द्र दूबे, सुरेन्द्र पाण्डेय, ओमप्रकाश मिश्रा का सारीरीक योगदान रहा।धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।मुख्य रूप से मौजूद थे विजय प्रताप ओझा, अमित बैलथरिया,सन्तोष पांडे, जनार्दन पाठक , मनि तिवारी , शंभू झा, अशोक शर्मा, मुना मिश्र, संजीव इन्द्र गुरू ,नरेश शर्मा,महानंद झा,राजकुमार उपाध्यक्ष, हरि नन्दन चौधरी, अजय पांडे ,विनोद कुमार शर्मा, अनूप ओझा, सुनिल पाण्डेय, आरती शर्मा, अल्पना मिश्रा ,अनीता चौधरी, अनसूइया चौधरी इत्यादी अनेकानेक महिलाए लोग उपस्थित हुए। समाज सेवी कमल बगडिया ने भी होली पर लोंगो को अपने गितो से मोह लिया। सुखी होली खेलने के लिए आह्वान किया गया।

