चलकुशा:- प्रखंड अंतर्गत चौबे पंचायत के लक्ष्मीपुर में सोमवार को श्री श्री 108 राम चरित मानस महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन किया गया ।यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा तथा गाजे-बाजे व ढोल के साथ हुई ।कलश यात्रा में 351कन्याओं एवं महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर नगर भ्रमण किया।
कलश यात्रा की शुरुआत यज्ञचार्ज पंडित पंकज शास्त्री ,जिप उपाध्यक्ष चंदन देवी ,ऐपवा प्रदेश अध्यक्ष सविता सिंह, पूर्व विधायक जानकी यादव, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह,संसद सह मुखिया प्रतिनिधि सुबोध चौधरी ,उप प्रमुख दुर्गा यादव, अशोक यादव ,राम जी चौधरी ,रामेश्वर साव व आलोक सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कलश यात्रा लक्ष्मीपुर यज्ञ स्थल से शुरू कर चौबे शिव मंदिर उत्तरवाहिनी बराकर नदी के तट पर पहुंची। जहां यज्ञाचार्य पंडित पंकज शास्त्री ने अपने सहयोगी आचार्य के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण से वरुण देव का आह्वान व गंगा की पूजा अर्चना कर मुख्य पुजारी दिलीप चौधरी और उनकी पत्नी से जल उठवाया। कलश यात्रा में जल भरकर सभी कलश यात्री यज्ञ मंडप में अपने-अपने कलश स्थापित किया। यह यज्ञ 21 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक होगा। रात्रि में कथा वाचिका अंजनी सुप्रिया शास्त्री वृंदावन के द्वारा किया जाएगा। प्रतिदिन संध्या रामलीला का आयोजन वृंदावन के कलाकारों द्वारा किया जायेगा । अंतिम दिन दुगोला कार्यक्रम गुड्डू हलचल, अरवल बिहार तथा कमलेश देहाती बलिया यूपी के द्वारा होगा। यज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ अध्यक्ष नागेश्वर पासवान, सचिव सुरेश पासवान ,कोषाध्यक्ष बासुदेव वर्मा, बाजू पासवान ,सदस्य भीखन पासवान समेत कई श्रद्धालु जुटे हुए हैं।

