भूमि पूजन व झंडा रोपण के साथ हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह रामचरितमानस पाठात्मक महायज्ञ प्रारंभ




बरकट्ठा :- प्रखंड के घंघरी मे श्री श्री 108श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह रामचरित मानस पाठात्मक महायज्ञ का आयोजन किया गया । इसकी शुरुआत बुधवार को भूमि पूजन व झंडा रोपण कर किया गया। कार्यक्रम ढोल-बाजे के साथ शुरू हुई। जिसमे महिलाओ एवं पुरुषों ने झंडा लेकर क्षेत्र का भ्रमण किया ।झंडा रोपण यात्रा की शुरुआत यज्ञ आचार्य पंडित त्रिभुवन पाण्डेय ने की। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सतीश सिंह ने कहा कि पूजा -पाठ होने से मन को शांति मिलती है और वातावरण शुद्ध होता है।मनुष्य परमात्मा के साथ जुड़ते हैं तथा पूण्य के भागी बनते हैं ।वहीं मुख्य पुजारी अर्जुन प्रसाद और उनकी पत्नी निमिया देवी ने झंडा रोपण किया ।यज्ञ 12 अप्रैल से प्रारंभ होकर 16 अप्रैल तक होगा ।मौके पर पंसस बिरेन्द्र कुमार शर्मा, मुखिया प्रत्याशी सुमन प्रसाद, वार्ड सदस्य मनोज सिंह,पोखराज प्रसाद,योगेन्द्र प्रसाद, हेमलाल यादव, भुनेश्वर सिंह, छोटी सिंह,अर्जुन प्रसाद, सिकंदर यादव, शंकर प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, विष्णु यादव, बबुनी महतो समेत सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।

Related posts