भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ मण्डल के विभिन्न बूथों पर रामगढ़ मण्डल अध्यक्ष नवल किशोर मांझी के मार्गदर्शन से भारत के यजस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का मन की बात का लाइव प्रसारण सुनने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।रामगढ़ प्रखंड कार्यालय में भाजपा जिला उपाध्यक्ष आदरणीय मनोज पांडे, युवा मोर्चा अध्यक्ष ॐ कुमार साह, बीस सूत्री के पूर्व अध्यक्ष किशोरी साह तथा लतबैरवा पंचायत के पूर्णियाँ बूथ में मण्डल अध्यक्ष नवल किशोर मांझी एंव विभिन्न पंचायत के प्रभारी, संयोजक बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में मन की बात कार्यक्रम सुना गया।भारत के यजस्वी प्रधानमंत्री ने आज मन की बात कार्यक्रम में भारत के अर्थव्यवस्था , स्वाथ्य एंव विभिन्न विषयों पर दूरदर्शन के माध्यम से देश की जनता जनार्दन एंव कार्यकर्त्ता के बीच अपने मन की बात साझा की।

